नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी हैै। दिल्ली में महिला समृद्धि योजना शनिवार को लॉन्च कर दी गई।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में योजना शुरू करने की घोषणा की। इससे पहले शनिवार सुबह दिल्ली कैबिनेट की बैठक में समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी गई थी।
नड्डा ने कहा कि- मैं सीएम रेखा गुप्ता और अन्य लोगों को बधाई देता हूं कि दिल्ली में इस योजना को लागू करने के लिए 5100 करोड़ रुपए जारी किए गए है। वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- हम आज से पंजीकरण शुरू करेंगे और जल्द ही इस योजना को लागू किया जाएगा।
विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने का वादा किया था। इससे 20 लाख महिलाओं को फायदा होने का अनुमान है।




