नई दिल्ली। Delhi Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) दिल्ली की सत्ता पर वापसी करती नजर आ रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 70 सीटों में भाजपा 40 और आम आदमी पार्टी (AAP) 30 सीटों पर आगे चल रही है।
इससे पहले भाजपा ने 1993 में भाजपा ने दिल्ली में सरकार बनाई थी। तब भाजपा ने 49 सीटें जीतीं और 5 साल में 3 CM बनाए थे।
इस बीच, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने चुनावों में AAP के प्रदर्शन पर तंज कसा। उन्होंने पोस्ट में लिखा- और लड़ो आपस में...
दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था। 14 एग्जिट पोल आए। 12 में भाजपा और 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जताया गया।
2020 में केजरीवाल तीसरी बार CM बने थे, लेकिन शराब घोटाले में जेल से बाहर आने के बाद इस्तीफा दे दिया। वे 4 साल 7 महीने और 6 दिन CM रहे। इसके बाद उन्होंने आतिशी को CM बनाया।
Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर




