हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits of Wood Apple: गर्मी के मौसम में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरुरी होता है। क्योंकि इस मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या भी देखने को मिलती है. इसलिए सेहत को ठंडा रखना बेहद जरुरी है। ऐसे में आप बेल (Wood Apple:) का जूस का सेवन करते हैं तो यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडा रखने के साथ गर्मी और लू के दुष्प्रभावों से बचाने में मदद करता है। आइए जानते हैं गर्मियों में बेल जूस पीने के फायदे के बारे में।
बेल के फायदे ( Benefits of Wood Apple)
1-बेल (Wood Apple) का जूस पेट की गर्मी को ठंडा करता है। बेल को पाचन तंत्र के लिए अमृत माना गया है। जिससे लू और तेज धूप के असर से भी बचाता बचाव होता है।
2-गर्मियों में डिहाइड्रेशन होना आम बात है। बेल (Wood Apple) के जूस में बीटा-कैरोटीन, प्रोटीन, थायमिन, विटामिन सी और राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और पानी की कमी नहीं होने देते।
3-बेल (Wood Apple) का जूस हाई फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। यह ओवरईटिंग और मीठे की क्रेविंग को कम करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
4-बेल (Wood Apple) का जूस से कब्ज, एसिडिटी, ब्लोटिंग और मुंह के छालों की समस्या में राहत मिलती है।
5-बेल (Wood Apple) के जूस में अधिक मात्रा में फाइबर होता है, जो प्यूरिन को पचाने में मदद करता है। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और यूरिक एसिड शरीर से बाहर निकलने में मदद मिलती है।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी प्रकार की बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही सेवन करें।)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




