img

हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits Of Sprouted Moong:  सुबह का नाश्‍ता हेल्‍दी और पोषक तत्‍वों से भरपूर हाेना चाह‍िए। अगर ऐसा कर ल‍िया गया ताे आप द‍िनभर ऊर्जावान महसूस करते हैं। ये शरीर को भी कई तरह से फायदा पहुंचाता है। अंकुरित मूंग (Benefits Of Sprouted Moong) उन्‍हीं में से एक है। यह ऐसा ही एक सुपरफूड है, जिसे सुबह खाली पेट खाने से सेहत को जबरदस्त फायदे मिलते हैं। आइए जानते है अंकुरित मूंग खाने के फायदे…..

अंकुरित मूंग खाने के लाभ(Benefits Of Sprouted Moong)

1- सुबह के नाश्ते में अंकुरि‍त मूंग (Sprouted Moong) दाल खाने से इम्युनिटी बूस्ट होती है। दरअसल, इसमें विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। इसे खाने से आप कई तरह की बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।

2-अगर आप नाश्ते में अंकुरित मूंग (Sprouted Moong) रोजाना खाते हैं, तो इससे आपकी स्किन हेल्‍दी रहती है, जिससे आप जवां नजर आएंगे।

3-अंकुरित मूंग (Sprouted Moong) में विटामिन-ए पाया जाता है। जो आंखों के लिए फायदेमंद है। इसे डेली डाइट में खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है।

4-अंकुरित मूंग (Sprouted Moong) में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाती है, जिससे एनीमिया की समस्या को मात दे सकते हैं।

5-अंकुरित मूंग (Sprouted Moong) खाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसे खाने से ब्लड क्लॉटिंग की समस्या भी दूर होती है।

6-फाइबर युक्त अंकुरित मूंग (Sprouted Moong) डाइजेस्टिव स‍िस्‍टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। एसिडिटी, खट्टे डकार आदि पाचन संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है।

(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसमें बताई गई टिप्स को इस्तेमाल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)

 


Read More: महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य के लिए काम कर रही पीएसआई इंडिया ‘टॉप 100 मिड-साइज ऑर्गनाइज़ेशन’ में शामिल