हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits Of Raisins: किशमिश (Raisins) हमारी सेतह के लिए बेहद लाभदायक होती है। इसका सेवन आप कई तरीके से कर सकते हैं, लेकिन जब आप किशमिश को पानी में भिगोकर खाते हैं तो आपके हेल्दी रहने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि किशमिश को पानी में भिगोकर खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
किशमिश में पाए जाने वाले पोषक तत्व
किशमिश में सबसे अधिक आयरन होता है. इसके साथ ही कई अन्य मिनरल्स जैसे पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं. ये सभी पोषक तत्व शरीर के लिए आवश्यक होते हैं और कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं.
भिगोकर किशमिश खाने के फायदे
1- भीगी हुई किशमिश को खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है. कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए बेस्ट है भिगोई हुई किशमिश का सेवन.
2- भगी हुई किशमिश स्किन के लिए भी बेहतरीन होती है। इसके नियमित सेवन से त्वचा में निखार आता है। साथ ही रक्तशुद्धि भी होती है। यह आंतों की सफाई में भी मदद करती है, जिससे पेट हल्का और पाचन तंत्र मजबूत होता है।
3-किशमिश शरीर में आयरन की कमी को दूर करती है। इससे खून में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है। एनीमिया से ग्रस्त लोगों को किशमिश जरूर खानी चाहिए। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है, जिससे सर्दी-खांसी, इंफेक्शन आदि से बचाव होता है।
4-भिगोई हुई किशमिश रक्तचाप को संतुलित करने में भी सहायक है। यह हृदय स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती है। भिगोई हुई किशमिश को खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है, जो थकान और कमजोरी से लड़ने में मदद करती है।
5-किशमिश शरीर में संतुलन बनाए रखती है। इसके साथ ही यह वजन को नियंत्रित करती है। इसके अलावा, किशमिश का सेवन लिवर डिटॉक्स करने में भी मदद करता है, जिससे शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और पित्त दोष भी संतुलित होता है।
कैसे करें किशमिश का सेवन
आप 8-10 किशमिश लें, इसे पानी में धो लें। एक गिलास पानी में धुली हुई किशमिश डाल दें। किशमिश को साफ करना इसलिए जरूरी है ताकि किशमिश पर चिपकी हुई गंदगी हट जाए। रातभर गिलास को ढककर छोड़ दें। सुबह उठकर खाली पेट इसी किशमिश के पानी का सेवन करें। आप चाहें तो इसमें नींबू का रस या शहद भी मिला सकते हैं। सर्दियों में गुनगुने पानी में भिगोई हुई किशमिश का सेवन अधिक फायदेमंद होता है।
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




