हेल्थ / लाइफस्टाइल डेस्क। पपीता एक ऐसा फल है जो सेहत से जुड़ी आपकी कई समस्याओं को दूर कर सकता है। यह पीला फल कई गुणों से भरपूर होता है। इसे खाने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। पपीता खाने के अन्य फायदे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
पपीता खाने के फायदे
1-इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत: पपीता शरीर को बीमारियों से दूर रखने का काम करता है इसे खाने से इम्यून सिस्टम बेहतर हो सकता है. इसमें विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बेहतर बनाने का काम करता है. जिससे शरीर कई तरह की बीमारियों से दूर रहता है।
2-पाचन तंत्र रहेगा ठीक: पका पपीता डाइजेशन (पाचन तंत्र) के लिए गजब का फायदेमंद होता है. फाइबर से भरपूर इस फल में दो एंजाइम पैपेन और सायमोपैपेन पाया जाता है. दोनों ही एंजाइम डाइजेस्ट प्रोटीन हैं. इसलिए ये डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं और इन्फ्लेमेशन को कम करने का काम करते हैं।
3- अर्थराइटिस में भी असरदार : पपीता अर्थराइटिस में भी असरदार हो सकता है. इसके पैपेन और सायमोपैपेन एंजाइम इन्फ्लेमेशन को कम करने का काम करते हैं. जिससे अर्थराइटिस का तेज दर्द और जलन कम हो सकता है।
4-प्रोस्टेट कैंसर से बचाव : पपीते के सेवन से प्रोस्टेट कैंसर से बचाव हो सकता है। इस फल में लाइकोपिन मिलता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ज्यादा लाइकोपिन प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करता है।
5-दिल को रखता है सुरक्षित : अगर आप अपने दिल यानी हार्ट को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो पपीता जरुर खाना चाहिए। यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स का खजाना है। विटामिन ए, सी और विटामिन ई भी इसमें प्रचुर मात्रा में मिलता है। पपीता खाने से कोलेस्ट्रॉल का ऑक्सीडेशन भी रूकता है और ब्लॉकेज नहीं बन पाता है।
इन लोगों को खाली पेट पपीता नहीं खाना चाहिए:
अगर आप मधुमेह (शुगर) के मरीज हैं या अपने रक्त शर्करा को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं तो खाली पेट पपीता खाने से बचना महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, अगर आपको लेटेक्स या पपेन से एलर्जी है, तो किसी भी रूप में पपीता खाना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बार इसका सेवन करें।)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




