हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits of Makhana: मखाना (Makhana) के फायदे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों होते हैं जो कि शरीर को ऊर्जा प्रदान करते है। आइए जानते हैं मखाना खाने के फायदे ।
मखाना खाने के फायदे ( Benefits of Makhana)
हड्डियां रहेंगी मजबूत: मखाने में कैल्शियम और फॉसफोरस पाया जाता है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए काफी जरूरी हैं। इसलिए इसे खाने से बोन डेंसिटी कम होने या हड्डियों में दर्द की शिकायतें कम होती हैं।
पाचन रहेगा दुरुस्त: मखाना पाचन के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर की वजह से कब्ज की परेशानी दूर रहती है। इस वजह से ब्लोटिंग और गैस जैसी परेशानियां भी कम होती हैं।
ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल: मखाना मैग्नीशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही, फाइबर कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। इसमें एंंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं, जिससे फ्री रेडिकल के कारण दिल को होने वाले नुकसान कम होते हैं। इसलिए दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है और हार्ट हेल्थ में सुधार होता है।
शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा: मखाना खाना ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित करने में भी मदद करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये लो ग्लाइसिमिक इंडेक्स का होता है। इसके कारण शुगर धीरे-धीरे ब्लड में रिलीज होता है और ब्लड शुगर लेवल आसानी से नहीं बढ़ता। ये डायबिटीज और प्रीडायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
वजन कम करने में कारगर: मखाना फाइबर का बेहतरीन स्त्रोत होता है। साथ ही, इसमें प्रोटीन भी पाया जाता है। ये दोनों वजन कम करने में मददगार होता है। फाइबर धीरे-धीरे पचता है, जिसके कारण पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। वहीं प्रोटीन लेप्टिन और घेरलिन हार्मोन को कंट्रोल करता है, जो भूख नियंत्रित करते हैं। इस वजह से भूख कम लगती है और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसके इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




