हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits Of Lauki: गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। इस दौरान अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसलिए इस मौसम हमें ऐसी सब्जियों का सेवन करना चाहिए जो कि शरीर में पानी की कमी को दूर करती है। ऐसी ही एक सब्जी है लौकी (Benefits Of Lauki0। इसमें पानी की मात्रा काफी अधिक होती है। इसलिए इसे गर्मियों में खाना फायदेमंद होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं लौकी खाने से क्या क्या फायदे होते हैं।
लौकी खाने से होने वाले फायदे (Benefits Of Lauki)
1- लौकी में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है, जो गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेटेड होने से बचाता है। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है। इसलिए गर्मी में इसे खाने से काफी फायदा मिलता है।
2- लौकी में सोडियम और पोटेशियम की मात्रा काफी कम होती है, जिस वजह से यह किडनी के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसलिए लौकी खाने से किडनी को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
3-लौकी में पानी और फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होती है, जो पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए लौकी खाने से आपकी पाचन अच्छा होता है और ब्लोटिंग, कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी परेशानियां नहीं होती हैं।
4- लौकी में कैलोरी काफी कम होती है, जिसकी वजह से इसे खाने से शरीर में एक्स्ट्रा फैट स्टोर नहीं होता और वजन बढ़ने की समस्या कम होती है। साथ ही, इसमें कई विटामिन और आयरन, मैग्नीशियम जैसे मिनरल भी पाए जाते हैं। इसलिए लौकी को अपनी वेट लॉस करने के सफर में शामिल करना काफी फायदेमंद हो सकता है।
5- लौकी बॉडी को डिटॉक्स करता है, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। बॉडी में टॉक्सिन इकट्ठा होने की वजह से एक्ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही, लौकी में विटामिन-सी और विटामिन-ए पाए जाते हैं, जो त्वचा को रीजुविनेट करने में मदद करते हैं।
6- लौकी खाने या इसका जूस पीने से बॉडी के टॉक्सिन्स साफ होते हैं, जिससे लिवर फंक्शन बेहतर होता है और पूरी सेहत को भी फायदा मिलता है।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसमें बताई गई टिप्स को इस्तेमाल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)




