हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits Of Guava: अमरूद (Guava) सेहत के लिए एक बेहद फायदेमंद फल है। इसमें औषधिय गुण पाए जाते हैं। ये मैंगनीज और पोटैशियम जैसे न्यूट्रिएंट से भरपूर होता है। आइए जानते हैं अमरूद खाने के फायदे –
अमरूद खाने के फायदे
1- अमरूद (Guava) का सबसे बड़ा फायदा आपके पेट को होता है। जिन लोगों का हाजमा बहुत खराब रहता है उनको अमरूद जरूर खाना चाहिए. आपको बता दें कि अमरूद सफेद और गुलाबी दोनों होते हैं. इनमें से कोई भी आप खाइए सेहत के लिए लाभकारी होगा.
2- अमरूद (Guava) में पोटेशियम, मैग्नीशियम, और फाइबर होते हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए अच्छे हैं. यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है और कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करता है. साथ ही यह कैलोरी में कम होता है, ऐसे में यह आपके वजन को भी कंट्रोल करता है.
3- अमरूद (Guava) में आयरन और फोलिक एसिड की अच्छी मात्रा होती है, जो ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद करते हैं और एनीमिया से राहत दिलाते हैं. जो लोग एनीमिया को रोग से पीड़ित हैं, उनको इसका सेवन जरूर करना चाहिए.
4- अमरूद (Guava) में नियासिन (Vitamin B3) और फोलेट (Folate) जैसे महत्वपूर्ण विटामिन होते हैं, जो ब्रेन फंक्शिनिंग में सुधार करते हैं और आपकी मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाए रखते हैं. इसमें फोलेट भी पाया जाता है, जोकि एक मिनरल है और प्रजनन क्षमता को बढ़ावा देने में मदद करता है.
5- अमरूद (Guava) में फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर को फ्री रैडिकल्स से बचाते हैं और कोशिकाओं की सुरक्षा करते हैं. यह कैंसर के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकता है. तो इस लिहाज से आपको अपनी डाइट में अमरूद शामिल कर लेना चाहिए.
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसमें बताई गई चीजों को इस्तेमाल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें)
Read More: सर्दियों का सुपर फूड है तिल, हड्डियां रहेंगी मजबूत , ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा




