img

हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits Of Green Moong: दालें हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इनमें खास कर हरी मूंग ( Green Moong) की दाल तो बहुत ही गुण्कारी होती है। इसके सेवन से प्रोटीन की कमी को दूर किया जा सकता है। आयुर्वेद के विशेषज्ञों की मानें तो हरी मूंग की दाल में  चिकन-मटन से ज्यादा प्रोटीन होता है।  चिकित्सकों के अनुसार हरी मूंग दाल का सेवन सप्ताह में दो से तीन बार जरूर करना चाहिए। इस दाल में नॉनवेज से भी ज्यादा प्रोटीन होती है। आइए जानते है हरी मूंग की दाल खाने के फायदे…….

हरी मूंग दाल के फायदे (Benefits Of Green Moong)

1- हरी मूंग (Green Moong) दाल के सेवन से मांसपेशियों के साथ ही हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन के साथ ही फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन बी, बी6, फोलेट, कॉपर, जिंक और पोटैशियम भी पाए जाते हैं, जिसका सेवन करना फायदेमंद होता है।

2- हरी मूंग (Green Moong)  की दाल के सेवन से टिशू की मरम्मत जल्दी होती है। इसमें मौजूद फाइबर की वजह से पाचन तंत्र ठीक से काम करता है। यदि आपको कब्ज की समस्या है, तो मूंग दाल का सेवन इस परेशानी से मुक्ति दिला सकता है। इसके पचने में ज्यादा समय नहीं लगता, जबकि चिकन-मटन खाते हैं, तो उसके पाचन में काफी समय लगता है।”

3- हरी मूंग (Green Moong)  में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने नहीं देते हैं।” इसका सेवन काफी सरल होता है। इसे नाश्ते में लेने के साथ ही खाने में भी शामिल कर सकते हैं।

4- हरी मूंग (Green Moong)  दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रहता है, खासतौर पर डायबिटीज पेशेंट के लिए यह बहुत फायदेमंद है।

5- आयरन से भरपूर की हरी मूंग दाल (Green Moong) एनीमिया के खिलाफ लड़ने का सबसे अच्छा विकल्प है। इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर सुधरता है।

6- एंटीऑक्सीडेंट्स सहित अनेक तरह के पोषक तत्वों से भरपूर हरी मूंग (Green Moong) दाल झुर्रियों को कम करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करती है। यह त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाती है।

(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसमें बताई गई टिप्स को इस्तेमाल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
 


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी