हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits Of Dates: खजूर dates कई बीमारियों में फायदेमंद है। खजूर में फाइबर के साथ-साथ खनिज और विटामिन भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। अगर आप रोजाना 2 खजूर खाते है तो कई बीमारियां से दूर रहेंगी। खासकर गठिया के मरीजों के लिए तो ये रामबाण दवा है। आइये जानते हैं खजूर खाने से होने वाले फायदे के बारे में -
खजूर खाने के फायदे
1-खजूर में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, विटामिन और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में होते हैं। सर्दियों में खजूर खाना बहुत फायदेमंद होता है। शरीर को गर्मी प्रदान करने के अलावा यह ऊर्जा भी प्रदान करता है।
2-बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों को मजबूत करने वाली कोशिकाएं क्षतिग्रस्त होती रहती हैं। हड्डियों को मजबूत बनाने में खजूर बहुत फायदेमंद साबित होता है। खजूर में मैंगनीज, तांबा और मैग्नीशियम होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत करते हैं।
3-खजूर प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत है। इसके सेवन से पाचन क्रिया बेहतर होती है। इसके अलावा एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है। रोज सुबह खाली पेट खजूर खाने से एसिडिटी से राहत मिलती है।
4-खजूर खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर और उच्च रक्तचाप कम होता है। इसके साथ ही खजूर में मैग्नीशियम भी काफी मात्रा में होता है। इसमें सूजनरोधी गुण भी होते हैं, जिससे यह गठिया से पीड़ित लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प बन जाता है।
5-गठिया के रोगियों के लिए भी खजूर बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसे रोजाना खाने से गठिया का दर्द कम हो सकता है।
6- कम हीमोग्लोबिन वाले लोगों को अपने आहार में खजूर को जरुर शामिल करना चाहिए। यह रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाकर ऊर्जा स्तर को भी बढ़ाता है।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




