img

हेल्थ/ लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits Of Bottle Gourd: गर्मी के मौसम में लौकी (Bottle Gourd) सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। यह हमारे शरीर में पानी की कमी को दूर कर उसे हाइड्रेटेड रहने में मदद करती है। इसे खाने से सेहत से जुड़े अन्य कई फायदे भी मिल सकते हैं। आइए जानते हैं, गर्मियों में लौकी खाने से क्या फायदे मिल सकते हैं।

लौकी खाने के फायदे

1- लौकी में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है, जो गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेटेड होने से बचाता है। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है। इसलिए गर्मी में इसे खाने से काफी फायदा मिलता है।

2- लौकी में प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें पाया जाने वाला पोटेशियम और एंटी ऑक्सीडेंट गुण ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

3- लौकी में कैलोरी काफी कम होती है, जिसकी वजह से इसे खाने से शरीर में एक्स्ट्रा फैट स्टोर नहीं होता और वजन बढ़ने की समस्या कम होती है। साथ ही, इसमें कई विटामिन और आयरन, मैग्नीशियम जैसे मिनरल भी पाए जाते हैं। इसलिए लौकी को अपनी वेट लॉस करने के सफर में शामिल करना काफी फायदेमंद हो सकता है।

4-लौकी बॉडी को डिटॉक्स करता है, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। बॉडी में टॉक्सिन इकट्ठा होने की वजह से एक्ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही, लौकी में विटामिन-सी और विटामिन-ए पाए जाते हैं, जो त्वचा को रीजुविनेट करने में मदद करते हैं।

5- लौकी में पानी और फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होती है, जो पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए लौकी खाने से आपकी पाचन अच्छा होता है और ब्लोटिंग, कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी परेशानियां नहीं होती हैं।

(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी प्रकार की बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)

 


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी