हेल्थ/ लाइफस्टाइल डेस्क। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में डिहाईड्रेशन, लू, वायरल फ्लू, त्वचा, बाल और पेट से जुड़ी समस्याएं सबसे आम हैं। अगर आप गर्मियों में रोजाना आंवला का सेवन करते हैं तो ये आपकी सेहत के लिए बहुत लाभाकारी साबित हो सकता है। जानिए गर्मी के मौसम में आंवला खाने के फायदे
आंवला खाने के फायदे
1. आंवला खाने से पाचन बेहतर होता है। इसमें फाइबर पाया जाता है, जो खाने को आंतों में से आसानी से पास करने में मदद करता है, जिससे कब्ज की समस्या नहीं होती। साथ ही, यह गैस्ट्रिक जूस रिलीज करने में मदद करता है, जिससे खाना आसानी से पच जाता है और एसिडिटी, ब्लोटिंग जैसी पाचन संबंधी समस्याएं कम होती हैं।
2.आंवला विटामिन-सी और एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसकी वजह से यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव डैमेज को कम करने में मदद करते हैं। इससे भी इम्युनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है।
3.आंवला बॉडी डिटॉक्स करने में मदद करता है। यह शरीर में इकट्ठा गंदगी को साफ करने में मदद मिलती है और स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।
4.आंवला ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से रोकता है। साथ ही, इसका ग्लाइसिमिक इंडेक्स भी कम होता है, जिससे इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
5.आंवला में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। इनसे स्किन के डार्क स्पॉट्स कम होते हैं और त्वचा ग्लोइंग नजर आती है।
6.आंवला खाने से दिल से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करता है और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित करने में मदद करता है। इससे दिल बेहतर काम करता है और दिल की बीमारियां, जैसे एथिरोस्कलेरोसिस का खतरा कम होता है।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसमें बताई गई टिप्स को इस्तेमाल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




