अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों में बड़ा उलटफेर हुआ है। 13 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। हर राउंड में भाजपा की लीड बढ़ती जा रही है। भाजपा 36,810 वोटों से आगे चल रही है।
भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। हलवाई लड्डू बना रहे हैं। वहीं, सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद और उनके सांसद पिता अवधेश प्रसाद सुबह से घर से ही नहीं निकले हैं। पूर्व भाजपा प्रवक्ता अवधेश पांडेय ने कहा- अयोध्या में सपा ने राम का अपमान किया। जनता ने उसका बदला लिया।
इस पर सांसद अवधेश प्रसाद ने पलटवार किया। कहा- भाजपा ने बेईमानी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उनके गुंडों ने बूथ कैप्चरिंग की। इसके बाद भी भाजपा हारेगी। मतगणना शुरू होने से पहले भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
मिल्कीपुर में अगर भाजपा जीतती है तो 8 साल बाद फिर से सीट पार्टी के खाते में जाएगी। बड़ी बात यह है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इसी विधानसभा सीट पर बीजेपी 7 हजार वोट से सपा से हार गई थी।
Read More: यूपी के मऊ में दर्दनाक हादसा, दूसरी लेन में घुसी स्कॉर्पियो, ट्रेलर से टकराई, 5 की मौत




