img

नागपुर। औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर सोमवार को महाराष्ट्र में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान नागपुर में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने औरंगजेब का पुतला फूंका। इसमें कथित रूप से आपत्तिजनक सामग्री का इस्तेमाल किया गया। इसका वीडियो वायरल हो गया। देर शाम 7:30 बजे नागपुर के महाल इलाके में हिंसा भड़क गई। इसके बाद पथराव और तोड़फोड़ शुरू हो गई।

उपद्रवियों ने घरों पर पथराव किया और सड़क पर खड़े दर्जनों वाहनों में तोड़फोड़-आगजनी की। पुलिस पर भी हमला किया गया। DCP निकेतन कदम कुल्हाड़ी के हमले से घायल हो गए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। हिंसा में पुलिसकर्मियों समेत एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। 55 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस कमिश्नर रविंद्र सिंघल ने बताया कि BNS की धारा 163 (IPC की धारा 144 की तरह) 11 इलाकों में कर्फ्यू लगाई गई है। इनमें कोतवाली, गणेशपेठ, तहसील, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरानगर और कपिलनगर इलाके शामिल हैं।


Read More: बंगाल में पहले चरण के मतदान के दौरान हुई हिंसा पर चुनाव आयोग सख्त, कैमरों के डेटा सुरक्षा के लिए जारी किए नए निर्देश