img

हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। Banana in winters: केला (Banana) सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. लेकिन सर्दियों ज्यादातर लोग केला खाना बंद कर देते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ठंड में केला खाने से होने वाले फायदे और इससे होने वाले नुकसान के बारे में…….

केला खाने का सही समय
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार - सर्दियों में केला खाने का सही समय सुबह या दोपहर का है. इसे नाश्ते में या लंच के साथ खाया जा सकता है. कोशिश करें कि केला ताजा हो और ज्यादा पका हुआ न हो।

सर्दियों में केला खाने के फायदे

दिल के लिए फायदेमंद: सर्दियों में दिल की बीमारी बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है. हाई बीपी के मरीज अगर ठंड में केला खाएंगे तो उनके लिए ठीक रहता है. दरअसल, केला में हाई फाइबर होता है जो हार्ट से जुड़ी समस्याओं में राहत दिलाता है. फाइबर से भरपूर केला दिल से जुड़ी बीमारी में काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद पोटैशियम दिल की धड़कन और हाई बीपी के प्रेशर को कंट्रोल में रखता है ।

पोषक तत्वों से भरपूर: केला में कैल्शियम के साथ-साथ पोटैशियम, मैंग्नीज, आयरन. मैग्नीशियम, नियासिन, फोलेट, राइबोफ्लेविन और विटामिन बी 6 जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं. जो शरीर और हड्डियों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. सर्दियों में ज्वाइंट्स में होने वाले दर्द को भी ठीक करता है।

भूख को करता है कंट्रोल: अगर आपको मीठा खाने का मन करता है आप केला खा सकते हैं. इसे खाने के बाद आपके मीठे की क्रेविंग्स शांत हो जाती है. साथ ही साथ यह भूख को 
भी कंट्रोल करता है।

सर्दियों में केला खाने से नुकसान

ठंडी तासीर का असर: केला ठंडी तासीर का होता है, इसलिए जुकाम या खांसी होने पर इसे खाने से बचना चाहिए. इससे गले की खराश या समस्या बढ़ सकती है।

रात में केला खाने से बचें: ठंड में रात के समय केला खाने से बलगम बनने की समस्या हो सकती है, जिससे गले और छाती में दिक्कत हो सकती है।

डायबिटीज के मरीज रहें सतर्क: केले में नेचुरल शुगर होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है. डायबिटीज के मरीज इसे सीमित मात्रा में खाएं।

वजन बढ़ा सकता है: अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो केला ज्यादा मात्रा में न खाएं. यह कैलोरी से भरपूर होता है, जिससे वजन बढ़ सकता है।

(नोट -यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी