img

पटना।  भोजपुरी  फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है। इतना ही नहीं दो दिन के अंदर रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। जानकारी के मुताबिक, अक्षरा के मोबाइल पर 11 नवंबर की रात एक मिनट के अंदर दो अलग-अलग नंबर से कॉल आए और रंगदारी मांगने वाले ने एक्ट्रेस के साथ गाली-गलौज की।

धमकी देने वाले ने कहा, 'दो दिन का वक्त है, 50 लाख रुपए भेजो। रकम नहीं मिली तो जान से मार देंगे।'

वहीं, धमकी के बाद अक्षरा सिंह ने अपने एक करीबी को लिखित आवेदन देकर दानापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि लिखित आवेदन मिला है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत रवि किशन के साथ फिल्म 'सत्यमेव जयते' से की थी। उन्होंने 'सत्या', 'तबादला', 'मां तुझे सलाम' जैसी कई हिट फिल्मों में भी काम किया है। साथ ही कई सुपरहिट गाने भी गाए हैं। अक्षरा सिंह रिएयलिटी शो 'बिग बॉस' का भी हिस्सा रह चुकी हैं।


Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म