img

हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। बारिश के मौसम में गुनगुना पानी पीने से सेहत को कई चमत्कारी फायदे मिलते हैं।  इससे न सिर्फ आपको नींद अच्छी आती है, बल्कि पेट भी साफ होता है. कब्ज की समस्या कोसों दूर भाग जाती है।  आइए जानते हैं कि  बारिश में गर्म पानी पीना सेहत के लिए कैसे लाभदायक है…..

 गुनगुना पानी पीने के फायदे 

1- मानसून में रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से फैट बर्न करने में मदद मिलती है. रात को सोने से पहले गर्म पानी पीते हैं, तो इससे पेट भरा हुआ महसूस होता है. आप ओवरईटिंग से बच सकते है. ऐसे में वजन कम करना आसान हो जाता है.

2- रोजाना गर्म पानी पीने से मांसपेशियों में होने वाली जकड़न से राहत मिलती है. आजकल गलत खानपान के चलते युवा कम उम्र में ही बॉडी पेन से परेशान रहने लगे हैं, ऐसे में हल्के गुनगुने गर्म पानी को रूटीन का हिस्सा बना लेना ही समझदारी है. इससे फिजिकल एक्टिविटी के बाद मांसपेशियों में होने वाला तनाव भी कम होता है.

3-रात के समय गर्म पानी पीने से खाना जल्दी पचता है, जिससे सुबह आसानी से पेट भी साफ हो जाता है. बता दें, कि जिन लोगों को कमजोर पाचन तंत्र की समस्या रहती है, उनके लिए भी यह काफी बढ़िया है. ऐसे में मौसम और स्वाद को देखे बिना, आप इस प्रयोग को करके भी देख सकते हैं.

4- गर्म पानी अपने आप में एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है. वर्कआउट करते समय इसे पीने से शरीर का तापमान बढ़ता है, और पसीना अधिक आता है, जिससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकल पाते हैं. इसके अलावा आप इसे नींबू या ग्रीन टी के साथ भी पी सकते हैं.

5-गर्म पानी पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं. ऐसे में त्वचा पर होने वाली कील-मुहांसे की समस्या से भी आप राहत पा सकते हैं. स्किन को ग्लोइंग और शाइनी बना सकते हैं.

(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।)


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी