img

नई दिल्ली। मुंबई में साल 2008 में हुए 26/11 आतंकी हमले का गुनहगार तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत ले आया गया। राणा को लाने वाला विशेष विमान दिल्ली पहुंच गया है। यह विमान दिल्ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यहां से तहव्वुर को सीधे NIA हेडक्वार्टर ले जाया जाएगा। NIA हेडक्वार्टर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, राणा को दिल्ली की तिहाड़ जेल में हाई सिक्योरिटी वार्ड में रखा जाएगा। जेल प्रशासन ने इसके लिए जरूरी इंतजाम कर लिए हैं। हालांकि, उसे कब और किस वार्ड में रखा जाएगा, इसका अंतिम फैसला कोर्ट के आदेश के बाद ही लिया जाएगा। जांच एजेंसी NIA और खुफिया एजेंसी RAW की एक जॉइंट टीम तहव्वुर को लेकर बुधवार को अमेरिका से रवाना हुई थी।

राणा को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जा सकता है। पेशी से पहले उसका मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।


Read More: बंगाल में पहले चरण के मतदान के दौरान हुई हिंसा पर चुनाव आयोग सख्त, कैमरों के डेटा सुरक्षा के लिए जारी किए नए निर्देश