नई दिल्ली। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार है। वहीं फिल्म को लेकर अब विवाद भी शुरू हो गया। दरअसल पुष्पा 2 के कुछ सीन्स को लेकर हरियाणा में जबरदस्त बवाल मचा हुआ है।
हरियाणा के हिसार जिले में इस फिल्म के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। जिसमें कहा गया है कि फिल्म के एक सीन से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। शिकायतकर्ता का कहना है ट्रेलर में अल्लू अर्जुन को अर्धनारीश्वर के किरदार में दिखाया गया है और मां काली की तस्वीर भी नजर आ रही है।
हालांकि फिल्म के प्रोड्यूसरों की माने तो अल्लू अर्जुन का गेटअप दक्षिण भारत में मनाए जाने वाले एक धार्मिक उत्सव तिरुपति गंगम्मा जतारा से प्रेरित है। महिलाओं के सम्मान में मनाए जाने वाले इस उत्सव में पुरूष महिलाओं का गेटअप लेते हैं। लेकिन अब इसी मामले को लेकर विवाद हो गया है। पुष्पा के पहले भाग को दर्शकों का भरपुर प्यार मिला था जिसके बाद से ही पुष्पा 2 का दर्शकों को इंतजार था। अब फिल्म पांच दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
ये फिल्म 2021 में आई 'पुष्पा' का सीक्वल है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हई थी. 'पुष्पा 2' में इसके आगे की कहानी दिखाई जाएगी.
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




