img

हेल्थ/लाइफस्टाइल न्यूज। तुलसी कई बीमारियों में बेहद फायदेमंद है। आयुर्वेद में तुलसी को जड़ी-बूटियों की रानी कहा जाता है। शायद आप नहीं जानते होंगे तुलसी का पानी आपके सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। आज हम इस खबर के माध्यम से तुलसी के पानी से होने वाली फायदे के बारे में बताएंगे।  

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह खाली पेट तुलसी का पानी पीना सबसे फायदेमंद होता है। तुलसी का पानी बनाने के लिए तुलसी के पत्तों को एक गिलास पानी में रात भर भिगो दें। सुबह इस पानी को पी लें और तुलसी चबा लें। अगर आप तुलसी का पानी पीना शुरू करने के बाद 30 दिनों तक नियमित रूप से इस नियम का पालन करते हैं, तो शरीर को होने वाले फायदे भी जान लें।

तुलसी का पानी पीने के फायदे

1-तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। तुलसी का यह गुण रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इससे सर्दी, खांसी और अन्य संक्रामक बीमारियों से बचा जा सकता है।

2-तुलसी का पानी शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। यह किडनी और लिवर को साफ करता है यानी शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है।

3-तुलसी के पानी का नियमित सेवन पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाता है। यह गैस, अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

4-तुलसी से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रण में रहता है और रक्तचाप भी संतुलित रहता है।

5-तुलसी का पानी ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। जिन लोगों को मधुमेह है उन्हें तुलसी का पानी पीने से फायदा हो सकता है।

6-वजन घटाने के लिए तुलसी का पानी भी एक प्रभावी उपाय है क्योंकि यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और शरीर में जमा वसा को कम करने में मदद करता है।

(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।)


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी