img

हेल्थ/लाइफस्टाइल न्यूज। गर्मी के सीजन में लोग आम बड़े चाव से खाते हैं। परंतु इस बात का भी ध्यान रखें कि कुछ खाद्य और पेय ऐसे हैं जिनका सेवन आम के साथ या इसे खाने के बाद नहीं करना है। आइए जानते है उन खाद्य और पेय पदार्थों के बारे में जिनका सेवन आम खाने के बाद नहीं करना चाहिए…..

आम खाने के बाद कभी न खाएं ये चीजें

1- आम खाने के तुरंत बाद दही नहीं खाना चाहिए। आम और दही एक साथ खाने से पेट में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है। इससे पेट दर्द जैसी समस्या हो जाती है।

2- अगर आपने डिनर में आम खाया है तो सॉफ्ट ड्रिंक न पिएं। आम और सॉफ्ट ड्रिंक का एक साथ सेवन करने से पाचन क्रिया पर असर पड़ता है। साथ ही सर्दी लगने का भी खतरा रहता है.

3- आमतौर पर लोग डिनर या लंच में आम खाना पसंद करते हैं. अगर आपको भी यह पसंद है तो आपको एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि आम खाने के तुरंत बाद मसालेदार खाना न खाएं. ऐसा करने से एसिडिटी, सीने में जलन, कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं ।

4-आम के साथ करेले का सेवन नहीं करना चाहिए. कहा जाता है कि आम के साथ करेला खाना जहरीला होता है, जिससे कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं।

5- आम के साथ या आम खाने के तुरंत बाद हरी मिर्च भी नहीं खानी चाहिए इससे पेट में जलन हो सकती है.

6- सिर्फ आम ही नहीं, बल्कि कोई भी फल खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं। अगर आप फल खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो इससे पेट फूलना और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।)


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी