हेल्थ न्यूज। Benefits of Clove water : लौंग का पानी (Clove water ) सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। नियमित रूप से सुबह खाली पेट लौंग का पानी पीने से कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। आइये जानते हैं इसके लौंग का पानी पीने के फायदे के बारे में।
लौंग का पानी पीने के फायदे
1- नियमित रूप से लौंग का पानी पीने से लीवर को फायदा होता है। लौंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लीवर की बीमारियों को ठीक करने में मदद करते हैं। रोज रात को एक गिलास पानी में सात लौंग भिगो दें और पानी को ढककर रख दें। सुबह इस पानी से लौंग निकाल लें और पानी पी लें। जिन लोगों को लिवर की समस्या है उनके लिए भी यह नुस्खा कारगर है।
2- लौंग के पानी का सेवन करने से पेट की समस्याओं से भी राहत मिलती है। इस पानी को नियमित रूप से सुबह पीने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. लौंग का पानी पीने से पेट दर्द, कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है।
3- रोज सुबह लौंग का पानी पीने से बाल झड़ने की समस्या में भी फायदा होता है। इस पानी का एक गिलास पीने से बालों का झड़ना बंद हो जाता है। अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं तो सुबह लौंग का पानी पीना शुरू कर दें।
4- दिल से जुड़ी बीमारियों में भी लौंग का पानी पीने से फायदा होता है। लौंग के पानी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हृदय संबंधी समस्याओं के खतरे को कम करते हैं। इसके नियमित सेवन से हृदय संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद इसका सेवन करें।)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




