लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज यानी बुधवार को अपना 10वां बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से लखनऊ के विकास के लिए खजाना खोल दिया। आइए जानते हैं बजट में लखनऊ शहर को क्या- क्या मिला……
-लखनऊ में बन रही कुकरैल नाइट सफारी के लिए 207 करोड़ रुपए दिए गए हैं।
-कैंसर संस्थान, लखनऊ के लिए 315 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है।
-राष्ट्र प्रेरणा स्थल के प्रबंधन, संचालन, सुरक्षा और अनुरक्षण के लिए 50 करोड़ रुपए का कॉर्पस फंड जारी किया गया है।
-लखनऊ विकास क्षेत्र और प्रदेश के दूसरे विकास प्राधिकरणों के इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 800 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है।
-अयोध्या, मथुरा, लखनऊ समेत 17 नगर निगमों को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है।
-डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण ऐशबाग लखनऊ में किया जा रहा है।
-डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना में अब तक 200 रक्षा उद्योगों की स्थापना हेतु MOU किए गए हैं। इनमें 35,280 करोड़ रुपए का निवेश और 53,263 लोगों को सीधे रोजगार का अनुमान है।
-महिला सामर्थ्य योजना के तहत प्रदेश में 5 मिल्क प्रोड्यूसर कंपनियां खोली जानी थीं। गोरखपुर, बरेली और रायबरेली में काम शुरू भी हो गया है। प्रयागराज और लखनऊ में कंपनियों का गठन किया जाएगा।
-मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना के लिए 3,500 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके तहत मेरठ में 35 साल, आगरा में 33 साल, लखनऊ में 22 साल बाद नई आवासीय योजना लॉन्च की गई है। बुलंदशहर में पहली बार औद्योगिक योजना लॉन्च की गई है।
-आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सालयों में दवाओं की व्यवस्था के लिए प्रदेश में 2 राजकीय औषधि निर्माण शालाएं लखनऊ और पीलीभीत में संचालित हैं। अब इनकी उत्पादन क्षमता में इजाफे का प्रयास किया जा रहा है।
-हर जिला अस्पताल में इमरजेंसी, ट्रामा सेंटर, छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाया जाना है। 10 हजार टूरिस्ट गाइडों का कौशल विकास किया जाना है। इस योजना का लाभ लखनऊ को भी मिलेगा।
Read More: UP Budget 2026: योगी सरकार ने लखनऊ के लिए खोला खजाना, जानिए शहर को क्या- क्या तोहफे मिले




