लाइफ स्टाइल। वेलेंटाइन डे 2023 का इंतज़ार कर रहे कपल्स के लिए अब एक दिन और बचा है। ऐसे में वेलेंटाइन डे वीक कपल्स के लिए बेहद खास होता है। वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी से 14 फरवरी तक मनाया जाता है. इस हफ्ते लोग गिफ्ट, चॉकलेट और लाल गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। यह क्रम सात दिनों तक चलता है और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन को भव्य और यादगार बनाने के लिए लड़के-लड़कियां पहले से ही तैयारी कर लेते हैं। हालांकि, अपने प्यार के इजहार के लिए सही जगह के चुनाव को लेकर काफी दुविधा में रहते हैं। अगर आप भी अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो वैलेंटाइन के लिए ये सबसे इस खबर जाने सही जगह जो कपल्स के लिए परफेक्ट और यादगार हो सकता है। आइए जानते हैं-
उदयपुर : अगर आप दिल्ली के पास कुछ रोमांटिक जगहों की तलाश कर रहे हैं, तो उदयपुर अपने प्यार का इजहार करने के लिए एकदम सही जगह है। इस शहर को पूर्व का वेनिस भी कहा जाता है। यह शहर बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड डेस्टिनेशन भी है। शाम को लेक पैलेस के पास आप डूबते सूरज के सामने अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।
शिमला : आप वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार का इजहार करने के लिए शिमला जा सकते हैं। यह एक सुंदर और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। फरवरी में वैलेंटाइन वीक मनाने के लिए बड़ी संख्या में कपल्स शिमला आते हैं। आप शिमला को भी चुन सकते हैं।
गोवा : अगर आप बीच डेस्टिनेशन के बारे में सोच रहे हैं तो गोवा से बेहतर कोई डेस्टिनेशन नहीं है। आप अपने पार्टनर के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। इसके अलावा आप वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। वैलेंटाइन वीक पर बड़ी संख्या में कपल्स गोवा घूमने आते हैं।
जैसलमेर : आजकल जैसलमेर लव प्वाइंट के नाम से मशहूर है। कहा जाता है कि जैसलमेर में प्यार का इजहार करने से प्यार मिलना तय है। इसके लिए कपल्स जैसलमेर जाना पसंद करते हैं। जैसलमेर के होटल, रेस्टोरेंट या रोमांटिक जगहों पर आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।
आगरा : प्यार और मोहब्बत के मामले में आगरा का नाम सबसे ऊपर रहता है। आगरा में ताजमहल प्रेम का प्रतीक है। आगरा के ताजमहल में आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने पार्टनर के साथ सरप्राइज वेकेशन प्लान कर सकते हैं।




