धर्म डेस्क। Somvati Amavasya 2023: इस साल सावन के महीने आने वाली सोमवती अमावस्या कई वजहों से खास है। इस दिन 3 शुभ संयोग ही बन रहे हैं। इस दिन किए गए उपाय और पूजा पाठ के परिणाम आप को जलछ देखने को मिल सकते हैं। आज हम आप को बताने जा रहे हैं सोमवती अमावस्या ( Somvati Amavasya 2023) की तारीख, शुभ मुहूर्त और इस दिन किये जाने वाले उपायों के बारे में। इन उपायों को करने से आप को सुखद परिणाम प्रसप्त हो सकते हैं।
नोट कर लें सोमवती अमावस्या की तारीख
पंचाग के अनुसार सोमवती अमावस्या ( Somvati Amavasya 2023) की तिथि 16 जुलाई की रात 10 बजकर 08 मिनट से शुरु हो जाएगी. लेकिन उदयातिथि के आधार पर सोमवती अमावस्या 17 तारीख यानि सोमवार को है. 18 जुलाई की रात 12 बजकर 1 मिनट पर ये तिथि समाप्त होगी.
शुभ योग
सावन की सोमवती अमावस्या ( Somvati Amavasya 2023) के दिन ऐसे की शुभ योग बन रहे हैं जिसमें रुद्राभिषेक करने से कई पुण्य फलों की प्राप्ति होगी. सर्वार्थ सिद्धि योग के 3 शुभ संयोग बन रहे हैं. इस दिन सोमवार का व्रत करने वालों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
सोमवती अमावस्या पर करें ये उपाय
नौकरी की समस्या होगी दूर - सोमवती अमावस्या ( Somvati Amavasya 2023) के दिन कच्चा दूध शिवलिंग पर चढ़ाएं इससे आपको नौकरी मिलने, नौकरी मे तरक्की या बिज़नेस से जुड़ी चीज़ों में आ रही परेशानियों में राहत मिलेगी
घर में नहीं रहेगा क्लेश, बीमारियां होंगी दूर- 17 जुलाई को सोमवती अमावस्या ( Somvati Amavasya 2023) के दिन आप पीपल के पेड़ की पूजा करें. सुबह उठकर पीपल के पेड़ को गंगाजल चढ़ाएं कच्चा सूत 108 बार पीपल की परिक्रमा करते हुए लपेटें ऐसे करने से आपके घर से दरिद्रता का नाश होगा. क्लेश खत्म होंगे और अगर कोई बीमार रहता है तो उसकी तबीयत में भी सुधार होगा.
शादी से जुड़ी समस्या - अगर आपकी शादी नहीं हो रही या शादी में दिक्कतें आ रही हैं तो आप सोमवती अमावस्या के दिन सुबह के समय गाय को 5 ताज़े फल खिलाएं. गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है. इसके बाद आप 108 बार तुलसी की परिक्रमा करते हुए इस मंत्र का जाप करें-
ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।
श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।
(नोट- ये सारी जानकारी ज्योतिषशास्त्र के आधार पर है। kanvkanv.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। )




