लाइफस्टाइल न्यूज। Navratri Fruits : शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2023) का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मां दुर्गा के भक्त नौ दिनों तक व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान कमजोरी भी होने लगती है। ऐसे में आप फल का चयन कर सकते हैं क्योंकि फलों का स्वस्थ सेवन यह सुनिश्चित करता है कि आपका शरीर हाइड्रेटेड और अच्छी तरह से पोषित रहे. ये फल आपके सेहत के लिए तो फायदेमंद साबित होगा ही साथ ही आपको पूरे दिन एनर्जी से भरपूर भी रखेंगे।
1. सेब : पोषक तत्व से भरपूर सेब (Apple) शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है. इसमें फाइबर, न्यूट्रिशन, एंटीऑक्सीडेट आदि भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके साथ ही विटामिन बी और सी से भरपूर होने के कारण ये आपके मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है. इसे खाने से आपको पूरे दिन भूख भी नहीं लगेगी.
2. केला: केल (Banana) यह उपवास के दौरान पंसद किए जाने वाले सबसे पसंदीदा फलों में से एक है. इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, कार्ब्स और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं, साथ ही इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को दिनभर एनर्जी देने का काम करता है. इसलिए व्रत में केले का सेवन जरूर करें.
3. पपीता : पपीता (Papaya) खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर को पर्याप्त हाइड्रेशन मिलता है. यह पाचन से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए भी फायदेमंद है. ये कब्ज की समस्या को भी दूर रखने में मदद करता है. इसलिए व्रत में पपीते का सेवन जरूर करें.
4. संतरा: नवरात्रि के व्रत में आप संतरे (Orange) को भी शामिल कर सकते हैं. इसके सेवन से आपको एनर्जी से तो मिलेगा ही साथ ही इसमें मौजूद विटामिन सी आपको स्ट्रेस से भी बचाएगा. आपके इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं.
5. नारियल पानी : व्रत के दौरान नारियल पानी (Coconut Water) पीने से शरीर पूरे दिन हाइड्रेट रहेगा और ये आपको पूरे दिन एनर्जी से भरपूर भी रखेगा. इसिलए आप व्रत में नारियल पानी का सेवन जरूर करें.




