img

धर्म डेस्क।  रमजान (Ramadan 2023) का पवित्र महीना शुरू हो गया है। रमजान 23 अप्रैल तक चलेंगे. इसके बाद 24 या 25 अप्रैल को ईद मनाए जाने की संभावना है. हालांकि ईद का मनाया जाना चांद के दिखने पर निर्भर होता है. रोजेदार सुबह या शाम को ही अपना भोजन करते हैं. दिन भर में पानी तक नहीं पीते हैं. ऐसे में जरूरी हो जाता है कि रोजदार अपने खानपान का विशेष तौर पर ध्यान रखें. सुबह के शाम हेल्दी डाइट और शाम को रोजा खुलने के बाद क्या खाना है. यह जानना भी बहुत जरूरी होता है. 

बेहद खास है रमजान का महीना
रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना होता है जिसे बहुत ही पाक महीना माना गया है. ऐसा कहा जाता है कि रमजान के महीने में ही  पैगंबर मोहम्मद साहब को कुरान की आयतें मिली थीं. इसके बाद से ही इस्लाम में इस महीने में रोजा रखने की परंपरा शुरू हुई. इसलिए रमजान में रोजा रखकर लोग अल्लाह का शुक्रिया अदा और इबादत करते हैं. 

रोजेदार इन बातों रखें ख्याल

 

1. रमजान में रोजा रखने के दौरान बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है. रोजा रखने से पहले सेहरी जरूर खानी चाहिए. ऐसे मील खाने में शामिल करें, जिसे कैलोरी और एनर्जी लेवल दोनों ही मैंटेन रहें. 

2. रोजा खुलते समय भी खानपान का ध्यान रखना जरूरी होता है. चाय या कॉपफी पीने से बचना चाहिए. नींबू पानी या नारियल पानी बेहतर विकल्प हो सकता है. 

3. रोजा रखने के दौरान सुबह में लोग अधिक ऑयली और अधिक चीनी वाला खाना खा लेते हैं. यह बॉडी को नुकसान कर सकता है. इसलिए जरूरी है कि अधिक मीठा खाना, ऑयली, हार्ड ड्रिंक्स फास्ट फूड खाने से बचना चाहिए. 

4. हरी सब्जियों का सेवन लाभकारी होता है. यह बॉडी में सुबह से लेकर शाम तक एनर्जी रखता है. इनमें अधिक कैलोरी भी नहीं होती है. हाई फाइबर युक्त भोजन करना चाहिए. दाल, बीन्स, लीन मीट, मछली, दूध के प्रोडक्ट्स और अंडे अच्छे विकल्प हो सकते हैं. 

 

 


Read More: Vat Savitri Vrat: पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं आज रखेंगी व्रत, जानें वट सावित्री की पूजा का शुभ मुहूर्त