img

धर्म डेस्क। Ram Navami 2024: हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था। इस दिन भगवान राम की विशेष पूजा पूजा और आराधना की जाती है। आइए जानते हैं राम नवमी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त।

राम नवमी शुभ मुहूर्त 2024
इस वर्ष राम नवमी पर प्रभु श्रीराम की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय 17 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 03 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इस तरह से राम नवमी पर पूजा के लिए कुल 2 घंटे और 35 मिनट का समय मिलेगा।

राम नवमी मध्याह्र का समय- 12: 20
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 34 मिनट से लेकर 03 बजकर 24 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 47 मिनट से 07 बजकर 09 मिनट तक।

राम नवमी की पूजा विधि
 राम नवमी के दिन सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करके पवित्र होकर और साफ-सुथरे कपड़े धारण करें। फिर इसके बाद पूजा स्थल की सफाई करें। हाथ में अक्षत लेकर व्रत करने का संपल्प लें फिर भगवान राम की पूजा-अर्चना पूजन सामग्री के साथ आरंभ करें। सबसे पहले भगवान राम, माता सीता, भाई लक्ष्मण और भगवान हनुमान की प्रतिमा को स्थापित करें और सबको रोली, चंदन, धूप, फूल, माला, इत्र आदि से षोडशोपचार पूजन करें। फिर इसके बाद भगवान राम की पूजा में कई तरह फल, मिष्ठान, फूल और गंगाजल का इस्तेमाल करें। भगवान राम की पूजा में तुलसी के पत्तों और कमल के फूल का प्रयोग अवश्य करें। इसके बाद अपनी इच्छा के अनुसार रामचरितमानस, रामायण और रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें। अंत में भगवान राम, माता सीता और हनुमान जी की आरती करते हुए पूजा संपन्न करें। पूजा के बाद सभी प्रसाद वितरित करें। 


Read More: Vat Savitri Vrat: पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं आज रखेंगी व्रत, जानें वट सावित्री की पूजा का शुभ मुहूर्त