धर्म डेस्क। Raksha Bandhan 2023 Date: रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और स्नेह का प्रतीक है। यह पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है लेकिन इस बार श्रावण मास दो महीने का है, बीच में भद्रा पड़ने से 30 और 31 अगस्त को रक्षाबंधन 2023 का शुभ मुहूर्त मनाने को लेकर असमंजस की स्थिति है। आइये जानते हैं इस साल राखी बांधने का शुभ समय क्या है?
इस वर्ष भद्रा काल के कारण रक्षा बंधन मुहूर्त 30 या 31 अगस्त को है। इसको लेकर बहुत भ्रम है. इस वर्ष पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को सुबह 10:58 बजे शुरू होगी, जो 31 अगस्त 2023 को सुबह 07:05 बजे तक रहेगी. लेकिन उपलब्ध जानकारी के मुताबिक पूर्णिमा से भद्राकाल भी शुरू हो जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार भद्रा में राखी बांधना शुभ नहीं है। ऐसे में पूर्णिमा और भद्रा एक ही दिन आने के कारण आपको मुहूर्त पर विशेष ध्यान देना होगा।
रक्षाबंधन 2023 राखी बांधने का शुभ समय
-30 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय- रात 9:00 बजे से सुबह 07:05 बजे तक
-31 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सूर्योदय से लेकर सुबह 07:05 बजे तक है.
पौराणिक मान्यता के अनुसार राखी बांधने के लिए दोपहर का समय शुभ होता है, लेकिन अगर दोपहर का समय भद्रा काल हो तो प्रदोष काल में राखी बांधना शुभ माना जाता है।
भद्रा में राखी क्यों नहीं बांधते?
हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार कहा जाता है कि शूर्पणखा ने भाद्र काल में ही अपने भाई रावण को राखी बांधी थी, जिससे रावण के पूरे वंश का विनाश हो गया। इसलिए ऐसा माना जाता है कि बहनों को भद्राकाल में राखी नहीं बांधनी चाहिए। यह भी कहा जाता है कि भद्राकाल में राखी बांधने से भाई की उम्र कम हो जाती है।




