img

लाइफस्टाइल डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही लोगों में लो एनर्जी की समस्या दिखने लगती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में फलों का सेवन काफी फायदेमंद बताया जाता है। इन फलों में तरबूज का नाम भी शामिल है। तरबूज में पानी की मात्रा और फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है जबकि इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। वैसे तो तरबूज का सेवन करने के कई तरीके हैं, लेकिन इसका जूस बनाना सबसे अच्छा लगता है। आइए बिना देर किए हम आपको तरबूज का जूस आसानी से बनाना सिखाते हैं।

जूस बनाने की सामग्री
तरबूज़ कटा हुआ – 3 कप
पुदीने के पत्ते – 1 बड़ा चम्मच
काला नमक – 1/2 छोटा चम्मच
चीनी – 1 छोटा चम्मच
नींबू – 1/2
बर्फ के टुकड़े – 4-5

विधि
इस गर्मी के मौसम में तरबूज का जूस सेहतमंद रहने में काफी मददगार होता है. इसे बनाना बहुत ही आसान है. तरबूज का जूस निकालने में सबसे बड़ा काम होता है उसके बीज निकालना इसलिए सबसे पहले तरबूज को काट कर उसके बीज निकाल लें और फिर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
अब एक मिक्सर लें और उसमें डालें। इसमें पुदीने के पत्ते, काला नमक और चीनी डालकर पीस लें। इसका चिकना मिश्रण बना लें। जब यह तैयार हो जाए तो इसमें नींबू का रस मिला लें। आखिर में इसे छान लें और इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर पुदीने से सजाकर सर्व करें।


Read More: Vat Savitri Vrat: पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं आज रखेंगी व्रत, जानें वट सावित्री की पूजा का शुभ मुहूर्त