धर्म डेस्क।Nag Panchami 2023 News : नाग पंचमी एक प्रमुख हिंदू धार्मिक त्योहार है जो भारत में मनाया जाता है. यह त्योहार शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को आदर्श मिथुन मास में आता है, जो वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार आज 21 अगस्त को है।

शुभ संयोग
इस साल मनाई जा रही नाग पंचमी बेहद खास हैं क्योंकि आज सावन का सातवां सोमवार है. इस साल 19 साल बाद सावन मास में अधिक मास पड़ा था जिसके चलते इस बार सावन के 8 सोमवार पड़े हैं। इसी कड़ी में आज सावन का सांतवा सोमवार है. ऐसा संयोग 24 साल बाद बना है जब नाग पंचमी का त्योहार अधिकमास के बाद सावन के सोमवार के दिन पड़ा है। आज विधि विधान से पूजा करने से नाग देवता के साथ-साथ महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इसी के साथ कई और भी शुभ संयोग बने हैं। 21 अगस्त को शुभ नाम का योग भी है. इसके अलावा आज चित्रा नक्षत्र भी है.
नाग पंचमी पूजा मुहूर्त
21 अगस्त को पूजा मुहूर्त सुबह 06 बजकर 21 मिनट से सुबह 8 बजकर 53 मिनट तक का है, उत्तम मुहूर्त सुबह 09 बजकर 31 मिनट से सुबह 11 बजकर 06 मिनट तक रहेगा. वहीं प्रदोष काल मुहूर्त शाम 05 बजकर 27 मिनट से रात 08 बजकर 27 मिनट तक रहेगा.
नाग पंचमी का महत्व
पौराणिक कथाओं के अनुसार नागपंचमी के दिन नाग देवता अनंत, वासुकी, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट, शंख, कालिया और पिंगल की पूजा करने की परंपरा है। कहा जाता है कि जो लोग नाग पंचमी के दिन भगवान भोलेनाथ और नागा की पूजा करते हैं। साथ ही रुद्राभिषेक करने से उनके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।




