img

धर्म डेस्क। Dhanteras 2023: धनतेरस का त्योहार धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष यह त्योहार 10 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। धनतेरस का दिन खरीदारी के लिए बहुत शुभ माना जाता है। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको धनतेरस के दिन जरुर खरीदना चाहिए। इससे आप के घर पर सदैव ही सुख समृद्धि का वास रहेगा।

धनतेरस 2023 खरीदारी: धनतेरस के दिन इन 10 चीजों की खरीदारी करना है बेहद शुभ, जो चाहिए उसे घर लाएं

धनतेरस पर जरुर खरीदें ये चीजें

-धनतेरस के दिन सोने के आभूषण और चांदी के सिक्के खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन इनमें से कोई भी वस्तु घर लाना बहुत शुभ होता है।

-नमक, झाड़ू और धनिया खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी। धनतेरस के दिन आपको ये तीन चीजें अपने घर में लानी चाहिए।

-धनतेरस का दिन खरीदारी के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस दिन संपत्ति खरीदना या बेचना शुभ होता है और अगर आप अपने घर में वाहन लाना चाहते हैं तो धनतेरस एक शुभ दिन है।

-अगर आप धनतेरस के दिन पूजा के लिए लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीदना चाहते हैं तो यह सबसे शुभ दिन है। इस दिन दीये और खिलौने खरीदने से घर में खुशियां आती हैं।

-मां लक्ष्‍मी को कौड़ी बेहद प्रिय हैं। धनतेरस के दिन आप 5 पीली कौड़ी जरूर खरीदकर लाएं और मां लक्ष्‍मी के चरणों में अर्पित करें। इससे आपको धन की प्राप्ति होगी और करियर के साथ ही आपके व्‍यापार में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्‍की होगी।

 

 


Read More: Vat Savitri Vrat: पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं आज रखेंगी व्रत, जानें वट सावित्री की पूजा का शुभ मुहूर्त