लाइफस्टाइल डेस्क। आंखों के नीचे काले घेरे (Dark Circles) की समस्या आजकल तेजी से लोगों में बढ़ रही है। देर रात तक जागना और फोन का इस्तेमाल करना लोगों के लिए भारी पढ़ रहा है। देर रात तक फोन चलाना भी आँखों के नीचे डार्क सर्कल की समस्या को बढ़ाता है। आंखों के नीचे ये काले धब्बे खूबसूरती को कम करते हैं और चेहरे को बदसूरत बनाते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं। लेकिन आज हम आपको डार्क सर्कल को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताएंगे। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में…..
इन घरेलू उपायों को आजमाएं
1- खीरे में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। आप अपनी आंखों के नीचे काले घेरे कम करने के लिए खीरे के स्लाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको खीरे के पतले स्लाइस को अपनी आंखों के नीचे 15 मिनट तक रखना है। हर रात सोने से पहले ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आराम मिल सकता है। एलोवेरा जेल भी त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
2-अपनी उंगली पर थोड़ी मात्रा में जेल लें और अपनी आँखों के नीचे धीरे से मालिश करें। जेल को रात भर लगा रहने दें और सुबह धो लें। इससे आपकी आँखों के नीचे काले घेरे कम करने में मदद मिलेगी। कुछ लोगों को इन चीज़ों से एलर्जी हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो डॉक्टर से सलाह लें और इनका इस्तेमाल करने से पहले हमेशा पैच टेस्ट करें।




