img

लाइफस्टाइल डेस्क।Beauty Tips Honey:  वैसे तो शहद हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसके और भी गुण। जो हमारे स्वास्थ्य के साथ साथ चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में आपकी मदद करती है। इसके इस्तेमाल से कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं। शहद का इस्तेमाल करने से चेहरे पर गजब का निखार आता है।

यह त्वचा को तैलीय बनाए बिना नमीयुक्त रखने में उपयोगी है। इसके इस्तेमाल से आप कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आप इसे फेस पैक के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक बर्तन में शहद और दालचीनी पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इसे अपने चेहरे पर दस मिनट तक लगाएं।

दस मिनट बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में इसका असर दिखने लगेगा। आपको आज से ही ये उपाय अपनाने चाहिए।


Read More: Vat Savitri Vrat: पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं आज रखेंगी व्रत, जानें वट सावित्री की पूजा का शुभ मुहूर्त