img

लाइफस्टाइल डेस्क। देशभर में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार रंगों का त्योहार होली रविवार और सोमवार को मनाया जाएगा। इस त्योहार को मनाते समय रंग लगाने की परंपरा काफी पुरानी है। वहीं अगर आप रंग की गुणवत्ता के बारे में पता नहीं तो आपकी त्वचा को भारी नुकसान हो सकता है। होली खेलते समय लोग केमिकल से बने रंगों का भी इस्तेमाल करते हैं। इससे लोगों को कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

कुछ इस तरह त्वचा का रखें ख्याल

आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाने पर रंगों का त्वचा पर ज्यादा असर नहीं होगा। रंगों से होली खेलने से पहले आपको अपनी त्वचा पर तेल लगाना चाहिए। होली के हानिकारक रंग त्वचा में गहराई तक प्रवेश कर जाते हैं और रैशेज और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं का कारण बनते हैं। इनसे बचने के लिए अपनी त्वचा पर तेल लगाएं।

ऐसा करने से तेल त्वचा और रंगों के बीच एक अवरोध पैदा करता है। इस कारण होली के रंग त्वचा में प्रवेश नहीं कर पाते। इस उपाय को करने के लिए आपको नारियल या बादाम के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।


Read More: रोज खाएं छुहारा, पास नहीं फटकेंगी बीमारियां ,शरीर रहेगा निरोगी