धर्म डेस्क। हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। पूजा के दौरान पयोग होने वाली पूजन सामग्रियों का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बहुत गहरा होता है। व्रत, पर्व और मांगलिक अवसरों पर पूजा के बाद अक्सर कुछ सामग्री बच जाती है, और बहुत से लोग यह नहीं जानते कि इनका उचित उपयोग कैसे करें। मान्यताओं के अनुसार यदि इन सामग्रियों का सही तरीके से प्रयोग किया जाए तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और सुख-समृद्धि बनी रहेगी ।
इन बातों का रखें ध्यान
1-रोली या कुमकुम को माथे पर तिलक या सुहागन महिलाएं मांग में लगा सकती हैं। यह अखंड सौभाग्य और देवी कृपा का प्रतीक माना जाता है।
2-थोड़ी सी हल्दी में पानी मिलाकर हाथों या चेहरे पर हल्का सा लेप कर सकते हैं। इससे सौभाग्य और पवित्रता प्राप्त होती है। विवाहपूर्व हल्दी लगाना भी इसी भावना का भाग है।
3-पूजा के बाद बचे हुए अक्षत को रसोई में उपयोग होने वाले चावल में मिला दें। इससे मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है और घर में अन्न की कमी नहीं होती।
4- पूजा में उपयोग किये गये नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी या पूजाघर में रखें। यह मां लक्ष्मी का प्रतीक है और तिजोरी कभी खाली नहीं होती।
5- पूजा के बाद बचे हुए पूजा के फूलों से वंदनवार (तोरण) बनाकर मुख्य द्वार पर टांग दें। इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है और लक्ष्मीजी का वास होता है।
6- रोजाना सामान्य पूजा में प्रयोग करें। यदि नियमित पूजा न हो तो किसी मंदिर में दान करें। यह कार्य गुरु ग्रह को मजबूत करता है, जिससे जीवन में सुख, समृद्धि और ज्ञान की वृद्धि होती है।




