img

धर्म डेस्क।  भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि (mahashivratri News) का पर्व  इस साल 18 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान महादेव की पूजा करने से जीवन के सभी दुख और कष्ट दूर होते हैं। ज्योतिषियों का कहना है कि भगवान शिव को कुछ चीजें बहुत प्रिय होती हैं। अगर महाशिवरात्रि के दिन इन चीजों को घर में लाया जाए तो यकीनन हर समस्या का समाधान हो सकता है। इन्हें घर में रखने से आर्थिक संपन्नता भी आती है।

इन चीजों का करें पूजन

चांदी के नंदी : पुराणों के अनुसार नंदी को भगवान शिव का वाहन माना जाता है। कहा गया है कि हर शिव मंदिर में इनकी स्थापना जरूरी है। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के साथ नंदी बैल की भी पूजा की जाती है। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति के पास धन नहीं है तो महाशिवरात्रि के दिन घर में चांदी की नंदी रखनी चाहिए। पूजा करने के बाद इसे अपने घर की तिजोरी या धन स्थान में रख दें। आपकी आर्थिक स्थिति में स्वत: सुधार होगा।

एक मुखी रुद्राक्ष: एक मुखी रुद्राक्ष को भगवान शिव का रूप माना जाता है। इसे हिंदू धर्म में शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। अगर आप इसे घर लाना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि से अच्छा दिन कोई नहीं हो सकता। ज्योतिषियों का कहना है कि भगवान शिव के मंत्रों का जाप करने और एकमुखी रुद्राक्ष धारण करने या घर में स्थापित करने से बड़ी से बड़ी विपत्ति टल जाती है। तिजोरी में धन रखना कभी निष्फल नहीं होता।

रत्नों से निर्मित शिवलिंग:  ग्रहों से संबंधित शुभ फल पाने के लिए महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार रत्न से निर्मित शिवलिंग घर लेकर आएं और रोज उसकी पूजा करें। इससे आपकी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं।


Read More: रोज खाएं छुहारा, पास नहीं फटकेंगी बीमारियां ,शरीर रहेगा निरोगी