लाइफस्टाइल डेस्क। Chuhe Bhagane Ke Gharelu Upay: चूहे बिन बुलाए मेहमान की तरह होते हैं, जिनका आना किसी को पसंद नहीं होता है। इस परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए हम यहां पर आपको कुछ और नुस्खे बताने वाले हैं जिससे दुम दबाकर वो घर से बाहर भागेंगे....
चूहों को भगाने के घरेलू उपाय
1-आप तंबाकू (tambaku) से चूहों को भगा सकते हैं. आपको बस बेसन में या आटे में मिलाकर गोली बनाकर किचन में उन सभी जगहों पर रख देना है, जहां से चूहे सबसे ज्यादा आते हैं. आपको बता दें कि इसमें नशीले पदार्थ होते हैं जिसे खाकर चूहे बाहर की तरफ भागते हैं।
2-चूहों को फिटकरी (fitkari) बिल्कुल पसंद नहीं होती, ऐसे में आप इसके पाउडर का घोल बनाकर उनके बिल के बास छिड़क दीजिए फिर देखिए कैसे दुम दबाकर ये भागते हैं।
3-आप चूहे भगाने के लिए प्याज (onion) का इस्तेमाल कर सकती हैं, क्योंकि इनकी सुगंध इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होती है. बस आप प्याज के 7-8 टुकड़े उन जगहों पर रख दीजिए जहां से चूहे सबसे ज्यादा आते हैं।
4-लाल मिर्च (red chilli powder) भी चूहे भगाने के काम आती है। लाल मिर्च साबुत या पाउडर उन जगहों पर रख दीजिए जहां पर चूहों का आना जाना ज्यादा रहता है। इसके बाद चूहे आप के घर का रास्ता भूल जाएंगे।
5-लौंग या लौंग के तेल को भी चूहों (Rats) को भगाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. लौंग की कलियों को मलमल के कपड़े में लपेटें और घर के कोने-कोने में रख दें.




