img

धर्म डेस्क। Sawan 2023 Upay:  हिंदू धर्म में सावन का महीना सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने में देवों के देव महादेव की पूजा होती है. जो लोग सावन के महीने में महादेव की सच्चे मन से पूजा (Sawan 2023 Upay) करते हैं, उनकी मनोकामनाओं को भगवान शंकर जरूर पूरा करते हैं.

इस बार सावन का महीना 4 जुलाई 2023 से शुरू होगा और 31 अगस्त 2023 तक चलेगा. सावन मास पूरे 59 दिन का होगा, जिसमें 8 सोमवार पड़ेंगे. सावन के 59 दिनों में भगवान शिव के भक्त उनको अलग-अलग तरह से प्रसन्न करने के उपाय करेंगे. शास्त्रों के अनुसार 11 ऐसे उपाय हैं, जिनसे सावन में महादेव को प्रसन्न किया जाता सकता है.

सावन में रोज करें ये उपाय

1. सावन में प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए.
2. स्नान के बाद पूजा स्थल की साफ सफाई करें.
3. प्रतिदिन मंदिर जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करें.
4. प्रत्येक सोमवार को भगवान भोलेनाथ का व्रत करें.
5. सुबह और शाम भगवान शिव की विधिवत पूजा करें.
6. पूजा में भगवान शिव के लिए देसी घी का दीप प्रज्ज्वलित करें.
7. जलाभिषेक में महादेव को बेलपत्र, शमीपत्र, शमीपुष्प, सुपारी, पंच अमृत और नारियल अर्पित करें.
8. सावन सोमवार को सावन कथा का पाठ जरूर करें.
9. सावन में पूजा के दौरान ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें.
10. पूजा समाप्त होने के बाद प्रसाद वितरण करें.
11. रोज संध्या पूजा में शिव अराधना करें और मीठे का भोग लगाएं.

 


Read More: Vat Savitri Vrat: पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं आज रखेंगी व्रत, जानें वट सावित्री की पूजा का शुभ मुहूर्त