img

हेल्थ डेस्क। जिन लोगों को अक्सर उंगलियां,एड़ियों और घुटने में दर्द होता है उन्हें बढ़े हुए यूरिक एसिड (uric acid) की शिकायत होती है. इसी के कारण गठिया का भी रोग होता है. तो आइए हम आप को बताते हैं ऐसे घरेलू उपाय जो यूरिक एसिड को कम करने में आप की मदद करेंगे।

यूरिक एसिड बढ़ने के कारण

मोटापा,डायबिटीज,प्यूरीन की मात्रा वाले खाद्य पदार्थ खाने से, किडनी की कार्य क्षमता कम होने पर,शराब का अधिक सेवन करने पर, थायराइड की समस्या होने पर, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर, शरीर में आयरन अधिक होने पर ,खून में ग्लूकोज अधिक होने पर, ह्रदय रोग की दवाओं का सेवन करने पर
 

घर बैठे  ऐसे करें यूरिक एसिड का इलाज

-जैतून का तेल-घर में अगर सब्जियां बन रही है तो उसमें सरसों रिफाइंड डालडा का इस्तेमाल करना बंद कर दें, बल्कि जैतून के तेल से ही सब्जियां बनाना शुरू करें. जैतून के तेल में मोनू सैचुरेटेड सेट मौजूद होता है जिसे यूरिक एसिड का लेवल कम हो सकता है..

-प्याज का सेवन करें-प्याज खाकर भी आप यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं. प्याज में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो मेटाबॉलिज्म को सुधार कर के यूरिक एसिड को नियंत्रण में ला सकते हैं. आप सलाद के रूप में प्याज खा सकते हैं.

-सेब का सिरका-सेब का सिरका भी बढ़े हुए यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल करने में मददगार होता है, इसमें एंटीऑक्सीडेंट और anti-inflammatory गुण होते हैं, जो शरीर में मौजूद यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के साथ खून में पीएच लेवल को बढ़ाने में मदद करता है.

-नींबू पानी पिएं-बार-बार यूरिक एसिड बढ़ जाता है तो आपको अपने डाइट में नींबू पानी भी शामिल कर लेना चाहिए. इससे आपको कई फायदे मिल सकते हैं. नींबू में इम्यूनिटी को बूस्ट करने की क्षमता होती है, इसमें साइट्रिक एसिड पाया जाता है, जो यूरिक एसिड को कम करने में मददगार है. आप रोजाना गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पी लें, इससे बढ़ा हुआ यूरिक एसिड कंट्रोल हो जाएगा और वजन घटाने में भी मदद मिलेगी.

-बेकिंग सोडा-बेकिंग सोडा बढ यूरिक एसिड के स्तर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. यह अल्कलाइन के लेवल को बनाए रखता है, जिससे यूरिक एसिड को घुलनशील बना देता है. एक या आधा चम्मच बेकिंग सोडा एक ग्लास पानी में मिलाकर दिन में हर 2 या 4 घंटे के गैप पर पिएं, ऐसा करने से आपको फायदा नजर आने लगेगा.

-कच्चा पपीता-कच्चे पपीते में विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं. इसमें मौजूद फाइबर यूरिक एसिड के मरीजों को जोड़ों में दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है.यह रक्त में यूरिक एसिड के निर्माण को रोकने में मदद करता है इसके साथ ही यह प्रोटीन को पचाने में मदद करता है.


(नोट- यह लेख सिर्फ आप की जानकारी के लिए है। इसमें बताई गई टिप्स को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह जरुर ले लें। )
 


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी