img

लाइफसटाइल डेस्क। रमजान माह (Ramadan month) की शुरुआत हो चुकी है. इस माह को मुस्लिम समुदाय के लोग महत्वपूर्ण मानते हैं. रमजान के महीने में 30 दिनों तक रोजे रखे जाते हैं। मौसम के अनुसार रोजेदार कुछ बातों का ध्यान रखें, तो डिहाईड्रेशन जैसी समस्या से बचाव कर सकते हैं और अपनी सेहत का भी ख्याल रख सकते हैं…..

1- पूरे दिन एनर्जी बनी रहे और ज्यादा प्यास न लगे, इसके लिए खुद को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है, इसलिए सुबह सहरी में लिक्विड चीजें लेने के साथ ही ऐसे फल खाएं जो रसीले हो. इसके अलावा एनर्जी लेवल बूस्ट रखने के लिए नारियल पानी को सहरी में जगह दें.

2- रोजा में पूरे दिन एनर्जी बनी रहे, इसके लिए सुबह सहरी में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजें लें. जैसे दाल का शोरबा, सब्जियों का सूप, हरी सब्जियों के साथ बना हुआ नमकीन ओट्स, दही, भीगे हुए नट्स, बादाम, अखरोट, पीनट आदि.

3- सहरी के दौरान तली हुई और ज्यादा मसालेदार चीजें खाने से बचें. इससे आपको एसिडिटी हो सकती है और प्यास भी ज्यादा लगती है, जिससे आप रोजे के दौरान काफी असहज हो सकते हैं. नमक का कम सेवन करें, ज्यादा नमक खाने से भी आपको रोजा रखने में दिक्कत हो सकती है.

4- रमजान के दौरान शेड्यूल काफी बिजी रहता है, क्योंकि इबादत करने के साथ ही कई और भी तैयारियां करनी होती हैं, लेकिन इस दौरान बीच में थोड़ी झपकी लेते रहें ल ताकि आपकी नींद अच्छे से पूरी हो. नींद पूरी नहीं होगी तो आपको सुस्त महसूस होगा और स्ट्रेस भी फील होता है. सहरी के बाद कुछ देर की सैर करें. रोजे के महीने में हैवी वर्कआउट करने से बचें.


Read More: