लखनऊ। योगी आदित्यनाथ (Yogi Sarkar 2.0) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। सीएम योगी की कैबिनेट में केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक डिप्टी सीएम बनाया गया है।
49 वर्षीय योगी आदित्यनाथ ने पांच साल की सरकार चलाने के बाद पुन: प्रचंड बहुमत हासिल कर इतिहास रचा है। करीब 70 हजार लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री मौजूद रहे।
योगी मंत्रीमंडल के चेहरे
केशव मौर्या – डिप्टी सीएम
ब्रजेश पाठक – डिप्टी सीएम
सूर्य प्रताप शाही
सुरेश खन्ना
स्वतंत्रदेव सिंह,
बेबी रानी मौर्य
लक्ष्मी नारायण चौधरी
जयवीर सिंह
धर्मपाल सिंह
नंद गोपाल नंदी
भूपेंद्र चौधरी
अनिल राजभर
जितिन प्रसाद
एके शर्मा
योगेंद्र उपाध्याय
राकेश सचान
आशीष पटेल
संजय निषाद
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
नितिन अग्रवाल
कपिलदेव अग्रवाल
रविंद्र जायसवाल
संदीप सिंह
गुलाब देवी
गिरीश यादव
धर्मवीर प्रजापति
असीम अरुण
जेसीएस राठौर
दयाशंकर सिंह
नरेंद्र कश्यप
अरुण सक्सेना
दिनेश सिंह
दयाशंकर मिश्र
मयंकेश्वर सिंह
दिनेश खटिक
संजीव गौड़
बलदेव औलख
अजीत पाल
जसवंत सैनी
राज्यमंत्री
रामकेश निषाद
मनोहर लाल मन्नू कोरी
संजय गंगवार
बृजेश सिंह
केपी मलिक
सुरेश राही
सोमेंद्र तोमर
अनूप प्रधान
प्रतिभा शुक्ला
राकेश राठौर गुरू
रजनी तिवारी
सतीश शर्मा
दानिश आजाद अंसारी
विजय लक्ष्मी गौतम