भोपाल। यूँ तो आपने सुना ही होगा की कुछ बच्चे दुनिया में अनोखे तरह के होते है। जिनमें कुछ अलग ही करने की क्षमता होती है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश की रीवा जिले का है। जी हाँ रीवा के एक बच्चे ने अद्भुत याद्दाश्त के मामले में मात्र 16 माह के उम्र में 3 विश्व रिकार्ड अपने नाम कर लिए। रीवा के यशस्वी ने एक बार फिर विश्व के सभी 195 देशों के राष्ट्रीय ध्वज पहचान कर दुनिया की दो प्रतिष्ठित संस्थाओं में अपना नाम दर्ज कराया है। विश्व की प्रतिष्ठित संस्था हॉर्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड और इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड ने सबसे कम उम्र में यह कारनामा करने वाले बच्चे का खिताब यशस्वी मिश्रा के नाम करते हुए सर्टिफिकेट दिया है।
इसके पहले यशस्वी 14 माह की उम्र में 26 देशों के ध्वज पहचानकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। अब दो और रिकॉर्ड बनाकर उन्होंने कुल 3 रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। कुछ महीने पहले वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराने वाले शहर के 16 माह की उम्र के बच्चे ने अब 195 देशों का राष्ट्रीय ध्वज पहचानकर नया कीर्तिमान बनाया है।
इसके लिए यशस्वी को अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई संस्थाओं ने सम्मानित किया है। शहर के सामान मोहल्ले में रहने वाले संजय मिश्रा और शिवानी मिश्रा के पुत्र यशस्वी ने महज 16 महीने की उम्र में तीन रिकॉर्ड बना डाले हैं। ये रिकॉर्ड बनाने पर हार्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड और इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड ने सार्टिफिकेट देकर यशस्वी को सम्मानित किया है। यशस्वी की याद्दाश्त काफी तेज है, उसे एक बार किसी चीज के बारे में बताया जाता है, तो तुरंत याद हो जाता है।
14 महीने में किया था यह कमाल
बता दें की दो महीने पहले जब यशस्वी 14 महीने का था तब 26 देशों के झंडे पहचान कर सबसे कम उम्र में यह कारनामा करने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया था। उस दौरान वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड लंदन ने सर्टिफिकेट दिए थे। जैसे-जैसे यशस्वी की उम्र बढ़ रही है, उसी तरह याद्दाश्त भी बढ़ती जा रही है। यशस्वी अब न सिर्फ विश्व के सभी देशों के नाम जानने लगा है बल्कि उन सभी देशों की राजधानियों के नाम भी बता सकता है। बढ़ती उम्र के साथ उसकी अन्य विषयों की जानकारी में भी दिनों-दिन इजाफा हो रहा है। इस समय यशस्वी विज्ञान, भौतिकी, रसायन शास्त्र, इतिहास, भूगोल, सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों की जानकारी ले रहा है। वर्तमान में वो इन सभी विषय से जुड़े नाम, चित्र और वस्तु से जुड़े लगभग एक हजार से ज्यादा फ्लैश कार्ड पहचानता है।