देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सुशासन, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के संबंध में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार मुख्त देवभूमि का संकल्प लिया है। 2025 तक उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त और नशामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर सीएम धामी ने 4 व्हिसिल ब्लोअर को सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार मुख्त देवभूमि का संकल्प लिया है। 2025 तक उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त और नशामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के लिए सभी विभागों को विजिलेंस के साथ समन्वय से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में विजिलेंस को और भी मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि जो ईमानदारी से अपना काम कर रहे हैं, उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के लिए 1064 एप लॉन्च होने के बाद से इस एप पर अभीतक 5 हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुई हैं, जो शिकायतें भ्रष्टाचार से संबंधित हैं, उन पर सतर्कता विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, जो सराहनीय है। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, निदेशक सर्तकता अमित सिन्हा, शासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।