मुंबई। आईपीएल 2022 IPL 2022 का 15वां सीजन युजवेंद्र चहल के लिए खास रहा। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के मैच में चहल ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटक लिये। इसके साथ ही चहल ने आईपीएल में अपने हैट्रिक पूरी की।
कोलकाता के खिलाफ मैच में युजवेंद्र के दमदार प्रदर्शन के बाद उनकी पत्नी धनश्री वर्मा काफी खुश नजर आईं। उन्होंने जमकर डांस किया। धनश्री का जश्न मनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Yuzvendra Chahal Sir Legendary Leg Spin grand master. Treat to watch Hat trick and Five Fer in IPL For the First time @yuzi_chahal Sir. Pose going to get more and more love. pic.twitter.com/CliMUdWLpI
— Ayush Ranjan (@AyushRa15743279) April 18, 2022
राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रन बनाए। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 218 रनों का लक्ष्य रखा था। कोलकाता ने 210 रन बनाकर वापसी की। युजवेंद्र ने 4 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट लिए।
ये भारतीय खिलाड़ी ले चुके हैं IPL में हैट्रिक
चहल से पहले भारतीय गेंदबाजों में लक्ष्मीपति बालाजी, अमित मिश्रा, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, प्रवीण कुमार, अजील चंदेला, प्रवीण तांबे, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट, श्रेयस गोपाल और हर्षल पटेल IPL में हैट्रिक ले चुके हैं। अमित मिश्रा ने सबसे ज्यादा तीन बार ये कारनामा किया है।