देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया है। आइए हम आप को बताते हैं मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों के पास कौन कौन से विभागों की जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: कार्मिक एवं अखिल भारीतय सेवाओं का संस्थापना विषय कार्य, सतर्कता, सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जनसेवा, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, नियोजन, राज्य संपत्ति, सूचना, गृह, कारागार, नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड, अर्द्ध सैनिक कल्याण, राजस्व, औद्योगिक विकास एवं खनन, औद्योगिक विकास, श्रम, सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान प्रौद्योगिकी, पेयजल, ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा, आयुष, आबकारी, न्याय, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास व नागरिक उड्डयन।
सतपाल महाराज : लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, जलागम प्रबंधन, भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं, सिंचाई व लघु सिंचाई।
प्रेमचंद अग्रवाल: वित्त, वाणिज्य, कर, स्टांप एवं निबंधन, शहरी विकास, आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन, जनगणना।
गणेश जोशी: कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण, उद्यान एवं फलोद्योग, रेशम विकास, जैव प्रौद्योगिकी, सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास।
डॉ.धन सिंह रावत: विद्यालयी शिक्षा (बेसिक)(माध्यमिक), संस्कृत शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा।
सुबोध उनियाल: वन, भाषा, निर्वाचन एवं तकनीकी शिक्षा।
रेखा आर्य: महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण।
चंदन राम दास: समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, परिवहन, लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग।
सौरभ बहुगुणा: पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं सेवायोजन।