लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक इस्तीफा दे सकते हैं। बताया जा रहा है, मंत्री दिनेश खटीक अफसरों की कार्यशैली और जलशक्ति विभाग में हुए तबादलों को लेकर काफी नाराज हैं। मंत्री दिनेश खटीक अपने सरकारी आवास पर नहीं हैं और उनका फ़ोन भी बंद आ रहा है। सूत्रों का दावा है कि काम का बंटवारा ना होने से नाराज दिनेश खटीक ने सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी भी लिखी थी।
बताया जा रहा है, जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक अपने सरकारी आवास पर नहीं हैं और उनका फ़ोन भी बंद आ रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय से लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। हालाँकि फ़ोन बंद होने के चलते उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।
हस्तिनापुर से विधायक हैं दिनेश खटीक
दिनेश खटीक, योगी सरकार के पहले कार्यकाल में भी राज्य मंत्री थे। इस बार उन्हें कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ जलशक्ति विभाग की जिम्मेदारी मिली थी। सूत्रों के मुताबिक दिनेश खटीक इस बात से भी नाराज हैं कि विभाग के अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे थे। वे अपनी उपेक्षा से नाराज है, काम के बंटवारे पर भी नाराजगी व्यक्त करते देखा गया है। बता दें, कि दिनेश खटीक उत्तर प्रदेश की हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक है। वह पिछली बार भी योगी सरकार में मंत्री थे, इस बार वे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ जलशक्ति मंत्रालय संभाल रहे हैं।