मुंबई। IPL 2022- जम्मू एक्सप्रेस के नाम मशहूर हो चुके सनराइजर्स हैदराबाद (srh) के तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) ने इतिहास रच दिया है। उमरान मलिक ने 157 kmph की रफ्तार से गेंद फेंक कर IPLमें सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
उमरान मलिक की यह इस सीजन की सबसे तेज गेंद होने के साथ ही IPL इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद है। IPL इतिहास में सबसे तेज गेंद फेकने का रिकॉर्ड शॉन टैट के नाम है। उन्होंने 2011 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेले हुए दिल्ली के खिलाफ 157.71 Kmph की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।
गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स की पारी के आखिरी ओवर के चौथी गेंद उमरान ने 157 kmph की रफ्तार से फेंकी। इस गेंद पर रॉवेन पावेल ने चौका मारा। इस पूरे ओवर में 19 रन बने। मलिक ने इस ओवर की पहली गेंद 153, तो तीसरी 153 और पांचवी 156 kmph की रफ्तार से फेंकी।
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 21 रन से हरा दिया है। SRH के सामने 208 रन का विशाल टारगेट था, जिसके जवाब में टीम ने 186/8 का स्कोर बनाया और मैच हार गई। निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। दिल्ली की जीत में खलील अहमद ने 3 विकेट लिए। इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करते हुए DC ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 207 का स्कोर बनाया। डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा नाबाद 92 रन बनाए, जबकि रोवमैन पॉवेल 67 के स्कोर पर नाबाद लौटे। SRH के लिए भुवनेश्वर कुमार, शॉन एबट और श्रेयस गोपाल ने 1-1 विकेट लिया।