नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter को खरीदने वाले दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की मुश्किलें कम होने के नाम नहीं ले रही है। Twitter डील पर रोक लगाने के लिए फ्लोरिडा पेंशन फंड ने मस्क और Twitter पर एक मुकदमा दायर किया है। इसमें एलन मस्क और Twitter की डील को कम से कम 2025 तक रोकने की मांग की गई है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक डेलावेयर चांसरी कोर्ट में दायर केस में कहा गया है कि 9 फीसदी से अधिक Twitter हिस्सेदारी लेने के बाद मस्क एक “इच्छुक स्टॉकहोल्डर” बन गए हैं। अब वह Twitter की खरीदारी को तब ही पूरा कर सकते हैं जब दो-तिहाई शेयरहोल्डर्स को उनका स्वामित्व नहीं दिया जाता है। इसके मुताबिक कम से कम साल 2025 तक डील पर रोक लगाकर रखना जरूरी है। इस केस में Twitter के मैनेजमेट पर भी सवाल खड़े किए गए हैं।
आरोप है कि कंपनी के निदेशकों ने अपने कर्तव्यों का उल्लंघन किया है। इस पूरे प्रकरण पर अब तक ना तो Twitter का कोई बयान आया है और ना ही एलन मस्क की ओर से जवाब दिया गया है।